गोरखपुर। 21 जुलाई 2025 को धुरियापार स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 3:30 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र पर पुराने और जर्जर पैनलों को बदला जाएगा।
इसी दिन विद्युत उपकेंद्र विधानापार पर भी पुराने और जर्जर 11 केवी फीडर पैनलों को बदलने का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते शाम 4:30 बजे से लेकर 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग द्वारा सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि आवश्यक कार्य जैसे पानी भरना आदि पूर्व में ही निपटा लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
— राष्ट्रहित में बिजली बचाएं —
Source: Whatsapp Message
