अधूरी सफाई पर सवाल: नाले की गंदगी एक हफ्ते से जस की तस

Belghat, Uttar Pradesh — एक स्थानीय निवासी ने Facebook पर एक गंभीर शिकायत दर्ज की है, उनके अनुसार सफाई कर्मचारी द्वारा नाले की सफाई की गई, लेकिन निकाला गया कचरा नाले के किनारे ही छोड़ दिया गया। अब एक सप्ताह से अधिक बीत चुका है, और वह कचरा जस का तस पड़ा है।
“साफ किया तो नाला, लेकिन जो गंदगी निकली वो फिर वहीं छोड़ दी गई। अब बारिश होते ही वही कचरा नाले में वापस चला जाएगा—तो ये सफाई किस काम की?”

बारिश के मौसम में खुले में पड़ा कचरा से जलभराव और दुर्गंध होगा, यह स्वास्थ्य समस्याएं भी जन्म दे सकता है। नालों से निकाली गई गंदगी को समय पर हटाना जरूरी है, अतः निवेदन है प्रशासन इस पर संज्ञान लें।

Source: FB Post

#BelghatCleanup #EnvironmentalAwareness #MonsoonHygiene #CommunityAction #CleanIndiaMission #WasteManagement
#PublicHealth #SustainableLiving #ActNow #LocalVoices

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *