‘अपना बेलघाट’ व्हाट्सएप ग्रुप में प्राप्त सूचना के अनुसार, ये बुजुर्ग पिछले 2–3 दिनों से बेलघाट क्षेत्र के शंकरपुर में भटकते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी देने वाले सदस्य के अनुसार, ये किसी से बात नहीं कर रहे हैं और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन्हें सुनाई देता है या नहीं।
यदि आप इन्हें पहचानते हैं या इनके परिवार के बारे में कोई जानकारी रखते हैं, तो कृपया उनके परिजनों तक यह सूचना अवश्य पहुँचाएँ, ताकि ये सुरक्षित अपने घर लौट सकें।
📞 यदि आपके पास कोई जानकारी हो, तो कृपया स्थानीय पुलिस, ग्राम प्रधान में सूचना साझा करें।


