बेलघाट सीएचसी में चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप, समाजसेवी रणवीर प्रताप शाही ‘चंचल’ ने विधायक से की कार्रवाई की मांग

बेलघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए समाजसेवी रणवीर प्रताप शाही ‘चंचल’ ने खजनी विधायक श्रीराम चौहान को शिकायत पत्र सौंपकर दोषी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई और स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित योग्य चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है। शिकायत में आरोप है कि समय पर उचित उपचार न मिलने से मरीज की स्थिति गंभीर हो गई।

पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भावुक हुईं ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक, क्षेत्रवासियों का जताया आभार

ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक ने अपना पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा और विकास के संकल्प को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही।

झीरझिरवा पुल के समीप सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने पर पीडब्ल्यूडी का आभार, समाजसेवी गुलाब सिंह ने जताया धन्यवाद

झीरझिरवा पुल के समीप क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुरू कर दिया है। समाजसेवी गुलाब सिंह ने विभाग के अधिशासी अभियंता एवं अधिकारियों का जनहित में तत्परता दिखाने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया।

रापतपुर की स्थिति दयनीय: सड़क, नाली, जलनिकासी और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण परेशान

बेलघाट क्षेत्र के ग्राम रापतपुर में जर्जर सड़कें, जलभराव, नालियों का अभाव, गंदगी और स्ट्रीट लाइट की कमी से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र विकास कार्य कराने की मांग की है।

सोपाई–गौरगंज मार्ग पर रेन कटिंग से बढ़ा खतरा, समाजसेवी गुलाब सिंह ने पीडब्ल्यूडी को सौंपा ज्ञापन

समाजसेवी गुलाब सिंह ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सोपाई प्राइमरी स्कूल के बगल स्थित बंधे से गौरगंज तक हुई गंभीर रेन कटिंग की तत्काल मरम्मत की मांग की है।

झीरझिरवा पुल के सामने सड़क पर बना विशाल गड्ढा, हादसे की आशंका से लोगों में दहशत

बेलघाट–गायघाट मार्ग पर झीरझिरवा पुल के सामने सड़क पर बने विशाल गड्ढे से राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत। ग्रामीणों ने PWD से तत्काल मरम्मत की मांग की।

रापतपुर के ग्रामीण विकास की मांग को लेकर हुए एकजुट, सड़क, नाली और पेयजल सहित कई समस्याओं को उठाया

बेलघाट क्षेत्र के ग्राम रापतपुर में ग्रामीण सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर एकजुट हुए। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है तथा विधायक द्वारा मामले के संज्ञान लेने की जानकारी भी सामने आई है.

परिचय – प्रदीप राजाराम मिस्त्री (बढ़ई-विश्वकर्मा)

प्रदीप राजाराम मिस्त्री, सीनियर ग्राफिक डिजाइनर और वेबसाइट डेवलपर हैं, जो OnlineDesign Web & Graphic Enterprises संचालित करते हैं और Belghat.com के माध्यम से क्षेत्रीय समाचार व सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देते हैं।

सोपाई पुल के गड्ढों की समस्या का समाधान, समाजसेवक गुलाब सिंह की पहल रंग लाई

स्थानीय समाजसेवक गुलाब सिंह ने सोपाई घाट पुल पर गड्ढों की समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी से शिकायत की थी। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य पूरा कर दिया है।