बेलघाट, गोरखपुर। नागपंचमी के पावन अवसर पर बेलघाट क्षेत्र के शंकरपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेलघाट ब्लॉक प्रमुख पूजा सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला कार्य समिति सदस्य तारकेश्वर मिश्रा, शिवशेखर बाबू और शक्ति सिंह सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रमुख ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
#Shankarpur #Belghat #BelghatNews #Gorakhpur #GorakhpurNews #KabaddiCompetition #Kabaddi #NagPanchami #NagPanchami2026 #PoojaSuryaPrakashSinghKaushik #BelghatBlock #ShankarpurNews #RuralSports #SportsNews #GorakhpurSports #UPNews #UttarPradeshNews #BelghatGorakhpur #KabaddiNews #खेल #कबड्डी #नागपंचमी #शंकरपुर #बेलघाट #गोरखपुर #गोरखपुरन्यूज #बेलघाटन्यूज #ग्रामीणखेल #खेलप्रतियोगिता
