Khel Mahotsav – G.V. Mandir, Baluwa Belghat

प्रबंधक महेंद्र यादव के नेतृत्व में खेल महोत्सव का आयोजन
विद्यार्थियों में स्वास्थ्य और खेलों के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। यह महोत्सव 14, 15, और 16 नवंबर को गायत्री विद्या मंदिर बलुआ, भवानी बक्श सिंह, बेलघाट गोरखपुर के खेल मैदान में आयोजित हुआ।

इस खेल महोत्सव में विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें जलबी रेस, बोरा रेस, थ्री लेग रेस, बलून रेस, खो-खो, कबड्डी, हाई जंप, लॉन्ग जंप, रसा-कस्सी और स्लो साइकिल रेस प्रमुख थीं।

 

उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान
ब्लॉक स्तरीय इस प्रतियोगिता में चंद्रा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज, मनिकापार के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 133 मेडल (38 गोल्ड, 79 सिल्वर, और 16 कांस्य) अर्जित किए।
विशेष रूप से रोजी और खुशी ने 8-8 मेडल, अनुष्का और अनुष्का मौर्य ने 7-7 मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से गोल्ड, सिल्वर, और कांस्य पदक प्राप्त किए।

 

इन सभी प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस खेल महोत्सव ने विद्यार्थियों में उत्साह, सहयोग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

1 comment

Leave a Reply to Kanhaiyalal yadav Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *