जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत भिसिया में स्थापित पानी की टंकी से सोलर पैनल, बैटरी और सोलर तार की लगातार हो रही चोरी के मामले में बेलघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार नाबालिक शामिल हैं, जिन्हें सुधार गृह भेजा गया, जबकि दो बालिग आरोपियों को जेल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन के एडमिन ऑफिसर ज्योतिष कुमार ने टंकी से उपकरण चोरी होने की शिकायत बेलघाट पुलिस से की थी। इस पर पुलिस ने 25 मई को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लिंक एक्सप्रेसवे स्थित बेलघाट अंडरपास के पास से छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की बात कबूल की और उनके निशानदेही पर पुलिस ने जल जीवन मिशन के चोरी हुए सोलर उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार किए गए नाबालिकों में इंद्रेश पुत्र विजय (निवासी बैजनाथपुर, थाना धनघटा), उमेश पुत्र श्रवण (निवासी नटवाबर, थाना धनघटा), दिनेश शर्मा पुत्र राम बच्चन (निवासी बभनौली, थाना धनघटा), और रितेश पुत्र सुबरन (निवासी सोमवापुर, थाना बेलघाट) शामिल हैं।
वहीं दो बालिग आरोपियों की पहचान अभिषेक पुत्र राम किशुन (निवासी नटवाबर, थाना धनघटा) और प्रीतम राज पुत्र रामनारायण (निवासी चौड़ियामसान, थाना बेलघाट) के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोनों बालिगों को जेल भेज दिया है।
Source: Pal Pal Gorakhpur
#BelghatNews #CrimeReport #JalJeevanMission #SolarTheft #MinorAccused #PoliceAction #UttarPradeshNews #ThievesArrested #PublicSafety #RuralDevelopment #SolarEquipmentTheft
