बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर सोमवार को करीब 30 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान बलिराम पुत्र राम जन्म, निवासी कुरी बाजार, थाना बेलघाट, गोरखपुर के रूप में हुई।
Category: Belghat
बेलघाट में सड़क की बदहाली पर PWD की पहल: लगातार दूसरे दिन मौके पर डटे अधिकारी, गड्ढे भरकर शुरू कराया मरम्मत कार्य
कुरी बाजार-डाडेगांव मार्ग की खराब हालत को लेकर PWD के अधिकारी लगातार दूसरे दिन मौके पर डटे रहे। सोमवार को AE एमके चौधरी और JE राजकुमार ने अपनी मौजूदगी में सड़क के गड्ढे भरवाए और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत शुरू कराई।
एक दशक से अधिक समय से बदहाल बघाड़–रापतपुर बन्हा सड़क (बांध वाली सड़क), अब सर्वजन आवाज पार्टी ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान
बघाड़–टीकापुर–रापतपुर बन्हा (बांध की सड़क) एक दशक से अधिक समय से बदहाल है। सड़क की खराब हालत और यहां हो चुकी दुर्घटनाओं के बीच अब सर्वजन आवाज पार्टी ने 13 तारीख से सिसवा चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया है।
बेलघाट में 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, रणवीर शाही ‘चंचल’ जी ने की अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील
बेलघाट में 12 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे हनुमान जी मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। चंचल जी ने की अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील
शिव कुमार हत्याकांड: तीन सगे भाई गिरफ्तार, एक किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया
गोरखपुर के सिकरीगंज क्षेत्र में हुए शिव कुमार त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
बेलघाट थाना समाधान दिवस में 11 शिकायतें दर्ज, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण
बेलघाट थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों में जांच कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
गैंगरेप मामले में तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, पुलिस ने कसी शिकंजा
बेलघाट में वर्ष 2025 में एक मंदबुद्धि महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की संगठित आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया।
रापतपुर के ग्रामीणों की आवाज़ रंग लाई: समस्याओं के बीच गांव पहुंचे BDO और ग्राम पंचायत सचिव, विकास कार्यों का किया निरीक्षण
रापतपुर के ग्रामीणों द्वारा सड़क, जलभराव, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर चलाए गए अभियान का असर दिखने लगा है। ग्रामीणों की मांग और स्थानीय स्तर पर लगातार उठाई गई आवाज़ के बाद BDO बेलघाट एवं ग्राम पंचायत सचिव ने गांव पहुंचकर समस्याओं का निरीक्षण किया। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही विकास कार्य धरातल पर शुरू होंगे।
बेलघाट-खजनी में बिजली संकट पर बढ़ा जनाक्रोश, व्हाट्सएप से सड़क तक पहुंची आवाज़; आंदोलन की तैयारी तेज
बेलघाट और खजनी क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। व्हाट्सएप समूहों में आंदोलन की मांग उठने के बाद सर्वजन आवाज पार्टी ने भी एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। क्षेत्रवासी जर्जर बिजली व्यवस्था के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
परिचय – प्रदीप राजाराम मिस्त्री (बढ़ई-विश्वकर्मा)
प्रदीप राजाराम मिस्त्री, सीनियर ग्राफिक डिजाइनर और वेबसाइट डेवलपर हैं, जो OnlineDesign Web & Graphic Enterprises संचालित करते हैं और Belghat.com के माध्यम से क्षेत्रीय समाचार व सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देते हैं।
