सोपाई–गौरगंज मार्ग पर रेन कटिंग से बढ़ा खतरा, समाजसेवी गुलाब सिंह ने पीडब्ल्यूडी को सौंपा ज्ञापन

बेलघाट (गोरखपुर), 20 जुलाई।
ग्राम सभा सोपाई के प्राथमिक विद्यालय के बगल स्थित बंधे से गौरगंज तक बरसात के कारण हुई गंभीर रेन कटिंग को लेकर समाजसेवी गुलाब सिंह ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर तत्काल मरम्मत की मांग की है।

अपने पत्र में उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क एवं बंधे का किनारा तेजी से कट रहा है, जिससे मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूल बसें बच्चों को लेकर गुजरती हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण, राहगीर और अन्य वाहन भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। यदि समय रहते रेन कटिंग की मरम्मत और आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है।

गुलाब सिंह ने पीडब्ल्यूडी से मांग की है कि संबंधित स्थल का तत्काल निरीक्षण कराकर रेन कटिंग की मरम्मत कराई जाए तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

उन्होंने जनहित एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभाग से शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

#Belghat #Gorakhpur #Sopai #Gaurganj #PWD #RainCutting #RoadSafety #SchoolChildren #PublicSafety #UttarPradesh #BelghatNews #GulabSingh #LocalNews #Infrastructure #BreakingNews

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *