बेलघाट, गोरखपुर। ग्राम बिशनपुरा के बाग टोला में पिछले 3–4 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर को लेकर बिजली विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में Belghat.com ने आज बिजली विभाग के एक अधिकारी से सीधे बातचीत कर ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया की जानकारी ली।
बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि बाग टोला में ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी मिलने के बाद अगले ही दिन इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई थी। विभागीय स्तर पर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कार्रवाई की जा चुकी है और फिलहाल ट्रांसफार्मर लाइन में लगा हुआ है।
अधिकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर को जल्द ही लगाया जाएगा। बातचीत में उन्होंने बताया कि इसके लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि बाग टोला में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद ग्रामीणों की ओर से इसकी शिकायत की गई थी। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Belghat.com द्वारा आज विभागीय अधिकारी से की गई बातचीत के बाद यह स्पष्ट हुआ कि मामले में विभागीय प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है और अब ट्रांसफार्मर लगाए जाने का इंतजार है।
अब देखना होगा कि बाग टोला में ट्रांसफार्मर कब तक लगाया जाता है और बिजली आपूर्ति कब तक सामान्य होती है।
