झीरझिरवा पुल के समीप सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने पर पीडब्ल्यूडी का आभार, समाजसेवी गुलाब सिंह ने जताया धन्यवाद

जनहित से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), गोरखपुर द्वारा झीरझिरवा पुल के समीप क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस त्वरित पहल पर समाजसेवी गुलाब सिंह ने विभाग के अधिशासी अभियंता एवं समस्त अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

कुछ दिन पूर्व स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर झीरझिरवा पुल के पास सड़क के क्षतिग्रस्त होने और बरसात के कारण आवागमन में उत्पन्न हो रही कठिनाइयों को लेकर पीडब्ल्यूडी से मरम्मत की मांग की गई थी। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और मरम्मत कार्य शुरू करा दिया।

#Belghat #Gorakhpur #PWD #JhirJhirwaPul #RoadRepair #PublicWorks #Janhit #GulabSingh #BelghatNews #Infrastructure #RoadSafety #UttarPradesh

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *