पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भावुक हुईं ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक, क्षेत्रवासियों का जताया आभार

बेलघाट ब्लॉक की प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक का पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं समस्त क्षेत्रवासियों के प्रति भावुक संदेश जारी करते हुए उनके सहयोग, विश्वास और स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के रूप में बिताए गए पांच वर्ष उनके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण और भावनात्मक यात्राओं में से एक रहे। इस दौरान उन्हें जनसेवा का अवसर मिला और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

डॉ. कौशिक ने विनम्रता के साथ कहा कि यदि उनके कार्यकाल के दौरान किसी से अनजाने में कोई त्रुटि हुई हो तो वे उसे क्षमा करें। वहीं यदि उनके प्रयासों से किसी व्यक्ति के जीवन में थोड़ी भी सकारात्मक बदलाव आया हो, तो वही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान और संतोष की बात होगी।

अंत में डॉ. पूजा सिंह कौशिक ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं समस्त क्षेत्रवासियों का पुनः धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और यही विश्वास उन्हें सदैव जनहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *