एक दशक से अधिक समय से बदहाल बघाड़–रापतपुर बन्हा सड़क (बांध वाली सड़क), अब सर्वजन आवाज पार्टी ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बघाड़–टीकापुर–रापतपुर बन्हा (बांध की सड़क) एक दशक से अधिक समय से बदहाल है। सड़क की खराब हालत और यहां हो चुकी दुर्घटनाओं के बीच अब सर्वजन आवाज पार्टी ने 13 तारीख से सिसवा चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया है।

बेलघाट दौरे के बाद समाजसेवी डॉ. शुभांकित आर्या की Belghat.com से विशेष बातचीत, कहा—ग्रामीणों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है हमारा उद्देश्य

हाल ही में बेलघाट पहुंचे समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. शुभांकित आर्या ने Belghat.com से विशेष बातचीत में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने 15 अगस्त के बाद बेलघाट क्षेत्र में एक और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की योजना की भी जानकारी दी।

शिव कुमार हत्याकांड: तीन सगे भाई गिरफ्तार, एक किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया

Sikriganj Thana

गोरखपुर के सिकरीगंज क्षेत्र में हुए शिव कुमार त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

बेलघाट थाना समाधान दिवस में 11 शिकायतें दर्ज, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

बेलघाट थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों में जांच कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

BSF से सेवानिवृत्त दरोगा अमरजीत यादव का बंतवार गांव में भव्य स्वागत, राष्ट्रसेवा और अनुशासित जीवन को किया गया नमन

BSF से दरोगा पद से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक गांव बंतवार लौटे अमरजीत यादव का ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने भव्य स्वागत किया। समारोह में उनके राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

गायघाट–बभनोली–बेलघाट मार्ग की बदहाल सड़क बनी सैकड़ों ग्रामीणों की परेशानी, जल्द मरम्मत की उठी मांग

गायघाट–बभनोली–बेलघाट मार्ग की जर्जर सड़क और जलभराव से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण प्रभावित हैं। बरसात में आवागमन कठिन होने के कारण लोगों ने प्रशासन से सड़क के स्थायी पुनर्निर्माण की मांग की है।

गोरखपुर के जितवारपुर गांव में 56 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक अस्वस्थता की बात आई सामने

बेलघाट के जितवारपुर गांव में 56 वर्षीय रामशिला मौर्य ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेलघाट की विवाहिता अपनी मासूम बेटी के साथ लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

बेलघाट की निवासी सरिता गोंड अपनी मासूम बेटी के साथ 27 जुलाई से लापता हैं। परिजनों ने आमजन से जानकारी मिलने पर दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है।

रेन कटान से धंसी सड़क बनी हादसे का सबब, समाजसेवक गुलाब सिंह ने PWD से की तत्काल मरम्मत की मांग

सिकरीगंज–बेलघाट मार्ग पर सोपाई पुल के पास बारिश से सड़क का किनारा धंसने के बाद बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। समाजसेवक गुलाब सिंह ने PWD से तत्काल मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

रापतपुर के ग्रामीणों की आवाज़ रंग लाई: समस्याओं के बीच गांव पहुंचे BDO और ग्राम पंचायत सचिव, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रापतपुर के ग्रामीणों द्वारा सड़क, जलभराव, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर चलाए गए अभियान का असर दिखने लगा है। ग्रामीणों की मांग और स्थानीय स्तर पर लगातार उठाई गई आवाज़ के बाद BDO बेलघाट एवं ग्राम पंचायत सचिव ने गांव पहुंचकर समस्याओं का निरीक्षण किया। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही विकास कार्य धरातल पर शुरू होंगे।