बेलघाट समेत गोरखपुर के दक्षिणांचल में सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती, 177 करोड़ से 45 किमी मार्गों का हो रहा कायाकल्प

गोरखपुर के दक्षिणांचल में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए करीब 45 किमी सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 177 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बेलघाट को जोड़ने वाली 57 करोड़ रुपये से अधिक की धुरियापार-उरुवा-शाहपुर-बेलघाट सड़क चौड़ीकरण परियोजना भी इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे: कम्हरियाघाट और बेलघाट को मिलेगा विकास की नई राह

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे अप्रैल में शुरू होने वाला है, जिससे कम्हरियाघाट और बेलघाट को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। सरयू नदी पर पुल का निर्माण अंतिम चरण में है, जिससे यातायात सुगम होगा। बेलघाट इंटरचेंज और ओवरपास क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगा।