बेलघाट मंडल में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

बेलघाट मंडल में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मभूमि से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलश की कलश वंदन यात्रा निकाली गई। कुरी बाजार से शुरू हुई यात्रा बलुआ, पिपरसंडी, भरसी चौराहा होते हुए सोमपुर पहुंची। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।

होली मिलन समारोह एवं महालंठ सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न

बेलघाट के शंकरपुर गांव में महालंठ सम्मेलन और होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें होली गीत प्रतियोगिता, लोककला प्रदर्शन और आपसी भाईचारे को प्रोत्साहित किया गया।

सर्वजन आवाज पार्टी द्वारा होली मिलन एवं सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम का सफल आयोजन

कर्नल राजेंद्र यादव के नेतृत्व में सर्वजन आवाज पार्टी द्वारा आयोजित होली मिलन एवं सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने एकजुट होकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।