हस्तापुर की चौपाल में गूंजी ग्राम सभा की समस्याएं, बीडीओ ने दिया समाधान का आश्वासन

बेलघाट विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा हस्तापुर में ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान रुखसाना खातून की देखरेख में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, जलभराव और सिंचाई सहित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

चौपाल में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी परमेश्वर झा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अखिलेश चंद्र, लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता दिनेश सिंह यादव, बृजेश चंद्र त्रिपाठी, कमलेश गुप्ता, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, ग्राम सचिव आकाशदीप, प्रदीप यादव, राम निधान निषाद, उमेश प्रसाद, अंबर मिश्रा और रोशन सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। चौपाल के दौरान नवनिर्मित हाईटेक पंचायत भवन और आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया।

खंड प्रमुख के सहयोग से स्थापित आरओ वाटर प्लांट की भी अधिकारियों ने सराहना की। बीडीओ परमेश्वर झा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।

– Bhola Gaur

 

 

 

#हस्तापुर #बेलघाट #गोरखपुर #खजनी #ग्रामसभा #ग्रामचौपाल #परमेश्वरझा #बीडीओ #विकासखंडबेलघाट #ग्रामीणसमस्याएं #ग्रामविकास #पंचायतभवन #डिजिटललाइब्रेरी #ROWaterPlant #Hastapur #Belghat #Gorakhpur #Khajni #GramSabha #VillageDevelopment #RuralDevelopment #UttarPrad

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *