हस्तापुर की चौपाल में गूंजी ग्राम सभा की समस्याएं, बीडीओ ने दिया समाधान का आश्वासन

हस्तापुर ग्राम सभा में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, जलभराव, सिंचाई सहित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। खंड विकास अधिकारी परमेश्वर झा ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

गायघाट–बभनोली–बेलघाट मार्ग की बदहाल सड़क बनी सैकड़ों ग्रामीणों की परेशानी, जल्द मरम्मत की उठी मांग

गायघाट–बभनोली–बेलघाट मार्ग की जर्जर सड़क और जलभराव से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण प्रभावित हैं। बरसात में आवागमन कठिन होने के कारण लोगों ने प्रशासन से सड़क के स्थायी पुनर्निर्माण की मांग की है।

रापतपुर की समस्याओं को लेकर सक्रिय हुई सर्वजन आवाज़ पार्टी, लगातार दौरे और जनहित के प्रयास जारी

रापतपुर में सड़क, जलभराव और अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर सर्वजन आवाज़ पार्टी लगातार गांव का दौरा कर रही है और प्रशासन के समक्ष ग्रामीणों की मांग उठा रही है। पार्टी के अनुसार, अधिकारियों से संवाद के बाद कुछ स्थानों पर अस्थायी राहत का कार्य शुरू हुआ है, जबकि ग्रामीण अब स्थायी समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

रापतपुर के ग्रामीणों की आवाज़ रंग लाई: समस्याओं के बीच गांव पहुंचे BDO और ग्राम पंचायत सचिव, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रापतपुर के ग्रामीणों द्वारा सड़क, जलभराव, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर चलाए गए अभियान का असर दिखने लगा है। ग्रामीणों की मांग और स्थानीय स्तर पर लगातार उठाई गई आवाज़ के बाद BDO बेलघाट एवं ग्राम पंचायत सचिव ने गांव पहुंचकर समस्याओं का निरीक्षण किया। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही विकास कार्य धरातल पर शुरू होंगे।

रापतपुर निषाद टोला में बदहाल रास्ता और मूलभूत सुविधाओं का संकट, ग्रामीणों ने उठाई आवाज

रापतपुर निषाद टोला में बदहाल रास्ता, बीच मार्ग में बंधी भैंसें, कीचड़ और खराब हैंडपंप से ग्रामीण परेशान हैं। हाल ही में तीन लोगों के निधन के बाद घाट पर स्नान की व्यवस्था को लेकर भी ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

रापतपुर की स्थिति दयनीय: सड़क, नाली, जलनिकासी और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण परेशान

बेलघाट क्षेत्र के ग्राम रापतपुर में जर्जर सड़कें, जलभराव, नालियों का अभाव, गंदगी और स्ट्रीट लाइट की कमी से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र विकास कार्य कराने की मांग की है।

Selection List Released for Anganwadi Worker Posts in Gorakhpur District

The selection list for the post of Anganwadi Worker in Gorakhpur district has been released. Selected candidates are instructed to report to the office on time with all necessary documents.

गोरखपुर जनपद belghat में आंगनवाड़ी कार्यकत्री पद पर चयन सूची जारी

गोरखपुर जनपद में आंगनवाड़ी कार्यकत्री पद के लिए चयन सूची जारी कर दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

बेलघाट में बिजली आपूर्ति बाधित, सुधार कार्यों की रफ्तार धीमी

बिजली कटौती की समस्या गहराती जा रही है, लोकल फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं को बार-बार आपूर्ति बाधित होने का सामना करना पड़ रहा है। सुधार कार्यों की धीमी गति से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।