बेलघाट/गोरखपुर। बेलघाट थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी संदीप यादव ने की। समाधान दिवस के दौरान राजस्व एवं भूमि विवाद सहित कुल 11 शिकायतें दर्ज की गईं।
अधिकारियों ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजस्व से जुड़े मामलों में मौके पर मौजूद लेखपाल एवं कानूनगो ने अभिलेखों का परीक्षण कर आवश्यक जानकारी एकत्र की।
समाधान दिवस के दौरान तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर नियमानुसार जांच करने और समयबद्ध तरीके से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी संदीप यादव ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए।
Source:
https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/gorakhpur/belghat/news/belghat-samadhan-divas-gorakhpur-sandeep-yadav-grievance-redressal-138667192.html
#Belghat #BelghatCom #BelghatPolice #SamadhanDiwas #Gorakhpur #PublicGrievance #UttarPradesh #LocalNews
