शिव कुमार हत्याकांड: तीन सगे भाई गिरफ्तार, एक किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया

Sikriganj Thana

गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव में हुए चर्चित शिव कुमार त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया, जबकि मामले में शामिल एक किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विंदनिवास चौधरी, राहुल चौधरी और भानू चौधरी के रूप में हुई है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच के तहत पुलिस कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शिव कुमार त्रिपाठी का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा। इसके बाद बनकटी स्थित कुआनो नदी तट पर पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कराया गया। अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस बल तैनात रही। मृतक के पुत्र आदित्य त्रिपाठी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

मां की सेवा करने आए थे, लौटी अर्थी

बताया जा रहा है कि शिव कुमार त्रिपाठी अपनी वृद्ध और बीमार मां की सेवा के लिए गांव आए थे। लेकिन कुछ ही समय बाद उनकी हत्या हो गई। जब पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर पहुंचा तो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और गांव में भी गम का माहौल देखने को मिला।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

प्रारंभिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश को हत्या का प्रमुख कारण मानकर जांच कर रही है। अधिका

Sikriganj Thanaरियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।#Gorakhpur #Sikriganj #Belghat #CrimeNews #UttarPradesh #PoliceAction #LocalNews #BelghatCom

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *