भिसिया गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, बाइक और जेवरात ले गए चोर

बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के भिसिया गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर घर में रखी ज्वेलरी, बर्तन, गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान के साथ एक हीरो स्प्लेंडर बाइक भी चोरी कर ले गए। परिजनों के अनुसार चोरी हुए सामान… Continue reading भिसिया गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, बाइक और जेवरात ले गए चोर

15 साल बाद घर लौटा बेटा, पिता का हौसला आखिर जीत गया

गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र के जिगिनिया शाहपुर गांव निवासी 80 वर्षीय रामेनन का 15 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। वर्ष 2011 में मुंबई कमाने गए उनके बेटे विश्वनाथ साहनी बुधवार को परिवार के बीच लौट आए। ठेकेदार से विवाद के बाद विश्वनाथ मुंबई से निकल गए थे और बाद में कोलकाता की एक संस्था में उनका इलाज व देखभाल हुई। कोलकाता पुलिस, ईश्वर संकल्प संस्था और बेलघाट पुलिस की मदद से उनकी पहचान हुई और परिवार उन्हें वापस गोरखपुर ले आया।

बेलघाट में हत्या के प्रयास के आरोप में दंपति गिरफ्तार, दो डंडे बरामद

बेलघाट, गोरखपुर। थाना बेलघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में एक पुरुष और एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अपराधों पर अंकुश लगाने… Continue reading बेलघाट में हत्या के प्रयास के आरोप में दंपति गिरफ्तार, दो डंडे बरामद

बेलघाट थाना समाधान दिवस में 11 शिकायतें दर्ज, तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

बेलघाट थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों में जांच कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Illegal Fodder Cutting Vehicle Seized in Belghat

In the Belghat police station area of Gorakhpur, the police seized a vehicle illegally used for fodder cutting. This vehicle was caught near Nargada Jagga Singh village under Belghat police jurisdiction.

बेलघाट में अवैध भूसा काटे की गाड़ी सीज

बेलघाट थाना, गोरखपुर में पुलिस ने अवैध रूप से भूसा काटने वाली गाड़ी को जब्त किया। यह गाड़ी नरगड़ा जग्गा सिंह गांव के पास से पकड़ी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को सीज कर लिया, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा के लिए बेलघाट पुलिस का पैदल मार्च

बेलघाट पुलिस ने रमजान और होली के मद्देनजर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल मार्च किया। पुलिस ने बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान काटा और यातायात सुगम रखने के निर्देश दिए।