बभनान रेलवे ट्रैक पर बेलघाट के युवक का शव बरामद, आधार कार्ड से हुई पहचान

गोंडा/बभनान। बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर सोमवार को रेलवे ट्रैक पर करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान आधार कार्ड के जरिए बलिराम पुत्र राम जन्म, निवासी कुरी बाजार, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बभनान स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ चौकी इंचार्ज विश्वामित्र यादव को स्टेशन के पश्चिमी छोर पर लाइन नंबर एक के बीच शव पड़े होने की सूचना दी। शव के कारण रेलवे ट्रैक पर परिचालन प्रभावित होने की स्थिति बन गई थी। इसके बाद आरपीएफ चौकी इंचार्ज ने कांटा वाला रोहित कुमार और इंजीनियरिंग विभाग के चौकीदार की मदद से शव को ट्रैक से हटवाकर लाइन को साफ कराया।

सूचना मिलने के बाद जीआरपी मनकापुर के उप निरीक्षक हवलदार राम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसकी पहचान बलिराम के रूप में हुई। तलाशी के दौरान मृतक के पास से खलीलाबाद से लुधियाना का ट्रेन टिकट भी मिला।

आरपीएफ चौकी इंचार्ज विश्वामित्र यादव के अनुसार, घटना के कारण किसी भी ट्रेन के विलंबित होने की सूचना नहीं है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बताया गया है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके के लिए रवाना हो गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, बलिराम बेलदार समाज से ताल्लुक रखते थे। जीआरपी मनकापुर द्वारा शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए रखा गया है।

#Belghat #BelghatNews #KuriBazar #GorakhpurNews #Babh­nan #GondaNews #RailwayAccident #RailwayNews #GRP #RPF #TrainAccident #Baliram #कुरीबाजार #बेलघाट #गोरखपुर #बभनान #गोंडा #रेलवेहादसा #रेलहादसा #जीआरपी #आरपीएफ #स्थानीयसमाचार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *