बभनान रेलवे ट्रैक पर बेलघाट के युवक का शव बरामद, आधार कार्ड से हुई पहचान

बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर सोमवार को करीब 30 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान बलिराम पुत्र राम जन्म, निवासी कुरी बाजार, थाना बेलघाट, गोरखपुर के रूप में हुई।