बेलघाट के मनिकापार स्थित विष्णुपुरा बाग टोला में कई दिनों से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को आखिरकार 6 सितंबर की सुबह बदल दिया गया। नया ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद भी अभी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। विद्युत विभाग की ओर से शाम/रात तक बिजली चालू किए जाने की बात कही गई है।
Category: Village
बेलघाट के मुकारीमपुर में ग्राम चौपाल, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
बेलघाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुकारीमपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार समेत विभिन्न अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद रही।
गायघाट-बभनौली-बेलघाट मार्ग की बदहाली से लोग परेशान, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग
गायघाट-बभनौली-छितौनी-बेलघाट मार्ग की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है। सोशल मीडिया पर साझा शिकायत में सड़क की तत्काल मरम्मत और स्थायी पुनर्निर्माण की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग से स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और व्यापारियों सहित बड़ी संख्या में लोग रोजाना आवागमन करते हैं।
बभनान रेलवे ट्रैक पर बेलघाट के युवक का शव बरामद, आधार कार्ड से हुई पहचान
बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर सोमवार को करीब 30 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान बलिराम पुत्र राम जन्म, निवासी कुरी बाजार, थाना बेलघाट, गोरखपुर के रूप में हुई।
बेलघाट में सड़क की बदहाली पर PWD की पहल: लगातार दूसरे दिन मौके पर डटे अधिकारी, गड्ढे भरकर शुरू कराया मरम्मत कार्य
कुरी बाजार-डाडेगांव मार्ग की खराब हालत को लेकर PWD के अधिकारी लगातार दूसरे दिन मौके पर डटे रहे। सोमवार को AE एमके चौधरी और JE राजकुमार ने अपनी मौजूदगी में सड़क के गड्ढे भरवाए और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत शुरू कराई।
हस्तापुर की चौपाल में गूंजी ग्राम सभा की समस्याएं, बीडीओ ने दिया समाधान का आश्वासन
हस्तापुर ग्राम सभा में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, जलभराव, सिंचाई सहित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। खंड विकास अधिकारी परमेश्वर झा ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
भिसिया गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, बाइक और जेवरात ले गए चोर
बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के भिसिया गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर घर में रखी ज्वेलरी, बर्तन, गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान के साथ एक हीरो स्प्लेंडर बाइक भी चोरी कर ले गए। परिजनों के अनुसार चोरी हुए सामान… Continue reading भिसिया गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, बाइक और जेवरात ले गए चोर
बेलघाट में हत्या के प्रयास के आरोप में दंपति गिरफ्तार, दो डंडे बरामद
बेलघाट, गोरखपुर। थाना बेलघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में एक पुरुष और एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अपराधों पर अंकुश लगाने… Continue reading बेलघाट में हत्या के प्रयास के आरोप में दंपति गिरफ्तार, दो डंडे बरामद
कुरी बाजार-डाडेगांव सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, गड्ढे में गिरकर दो बाइक सवार घायल
बेलघाट क्षेत्र के कुरी बाजार से डाडेगांव जाने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और बारिश के पानी के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में गड्ढे में गिरकर संतकबीरनगर के दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क के स्थायी निर्माण की मांग की। सावन में कुलेश्वर नाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है।
एक दशक से अधिक समय से बदहाल बघाड़–रापतपुर बन्हा सड़क (बांध वाली सड़क), अब सर्वजन आवाज पार्टी ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान
बघाड़–टीकापुर–रापतपुर बन्हा (बांध की सड़क) एक दशक से अधिक समय से बदहाल है। सड़क की खराब हालत और यहां हो चुकी दुर्घटनाओं के बीच अब सर्वजन आवाज पार्टी ने 13 तारीख से सिसवा चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया है।
