एक दशक से अधिक समय से बदहाल बघाड़–रापतपुर बन्हा सड़क (बांध वाली सड़क), अब सर्वजन आवाज पार्टी ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बघाड़–टीकापुर–रापतपुर बन्हा (बांध की सड़क) एक दशक से अधिक समय से बदहाल है। सड़क की खराब हालत और यहां हो चुकी दुर्घटनाओं के बीच अब सर्वजन आवाज पार्टी ने 13 तारीख से सिसवा चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया है।

ग्राम बघाड़ (Baghar), बेलघाट (गोरखपुर)में 70 साल पुराना रास्ता बना विवाद का कारण

यहां बघाड़, बेलघाट (गोरखपुर) में करीब 70 वर्षों से उपयोग में लाए जा रहे एक पुराने रास्ते को लेकर जमीन विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस रास्ते को जबरन जोतकर बंद करने की कोशिश की जा रही है, जिससे करीब 40 घरों की आबादी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रास्ता बहाल कराने की मांग की है।