झीरझिरवा पुल के सामने सड़क पर बना विशाल गड्ढा, हादसे की आशंका से लोगों में दहशत

बेलघाट–गायघाट मार्ग पर झीरझिरवा पुल के सामने सड़क पर बने विशाल गड्ढे से राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत। ग्रामीणों ने PWD से तत्काल मरम्मत की मांग की।

रापतपुर के ग्रामीण विकास की मांग को लेकर हुए एकजुट, सड़क, नाली और पेयजल सहित कई समस्याओं को उठाया

बेलघाट क्षेत्र के ग्राम रापतपुर में ग्रामीण सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर एकजुट हुए। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है तथा विधायक द्वारा मामले के संज्ञान लेने की जानकारी भी सामने आई है.

गोरखपुर के रापतपुर गांव में जमीन विवाद पर मारपीट

गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के रापतपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नजर आ रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में तनाव का माहौल है। एक पक्ष का युवक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रक्तदान शिविर: मातृ आंचल सेवा संस्थान द्वारा आयोजित

मातृ आंचल सेवा संस्थान द्वारा गोरखपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों की सहायता करना है। इस सामाजिक सेवा में सभी सादर आमंत्रित हैं