कुरी बजार, बेलघाट में मिली अज्ञात महिला की हुई पहचान, भरवल पर्वता की रहने वाली फुलवासी को इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया

बेलघाट क्षेत्र में मिली अज्ञात महिला की पहचान फुलवासी के रूप में हुई है। वह भरवल पर्वता, धनघटा की रहने वाली हैं। कुरी बाजार चौकी इंचार्ज आशीष त्रिपाठी के प्रयासों से उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया।

15 साल बाद घर लौटा बेटा, पिता का हौसला आखिर जीत गया

गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र के जिगिनिया शाहपुर गांव निवासी 80 वर्षीय रामेनन का 15 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। वर्ष 2011 में मुंबई कमाने गए उनके बेटे विश्वनाथ साहनी बुधवार को परिवार के बीच लौट आए। ठेकेदार से विवाद के बाद विश्वनाथ मुंबई से निकल गए थे और बाद में कोलकाता की एक संस्था में उनका इलाज व देखभाल हुई। कोलकाता पुलिस, ईश्वर संकल्प संस्था और बेलघाट पुलिस की मदद से उनकी पहचान हुई और परिवार उन्हें वापस गोरखपुर ले आया।