रापतपुर के ग्रामीणों की आवाज़ रंग लाई: समस्याओं के बीच गांव पहुंचे BDO और ग्राम पंचायत सचिव, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रापतपुर के ग्रामीणों द्वारा सड़क, जलभराव, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर चलाए गए अभियान का असर दिखने लगा है। ग्रामीणों की मांग और स्थानीय स्तर पर लगातार उठाई गई आवाज़ के बाद BDO बेलघाट एवं ग्राम पंचायत सचिव ने गांव पहुंचकर समस्याओं का निरीक्षण किया। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही विकास कार्य धरातल पर शुरू होंगे।

अब भी मिल सकता है शौचालय और आवास योजना का लाभ — वंचित लाभार्थी जल्द करें आवेदन

1 से 15 अप्रैल तक चला शौचालय और आवास योजना का विशेष अभियान अब समाप्त हो चुका है। फिर भी जो पात्र परिवार छूट गए हैं, वे अब भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
समाजसेवक गुलाब सिंह जी इस प्रक्रिया में आपकी मदद के लिए उपलब्ध हैं।