सिकरीगंज–बेलघाट मार्ग पर सोपाई पुल के पास बारिश से सड़क का किनारा धंसने के बाद बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। समाजसेवक गुलाब सिंह ने PWD से तत्काल मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
Tag: BelghatNews
क्या आप इन बुजुर्ग को पहचानते हैं?
‘अपना बेलघाट’ व्हाट्सएप ग्रुप में प्राप्त सूचना के अनुसार, एक बुजुर्ग पिछले 2–3 दिनों से शंकरपुर (बेलघाट) में भटकते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यदि आप इन्हें पहचानते हैं, तो कृपया जानकारी साझा करें और इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें।
खजनी के मासूम वैभव वर्मा की हत्या से क्षेत्र में शोक, बेलघाट में निकला कैंडल मार्च, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
खजनी के 10 वर्षीय मासूम वैभव वर्मा की दुखद मृत्यु पर बेलघाट में व्यापार मंडल, सर्राफा मंडल एवं सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
बेलघाट: नौकरी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बेलघाट थाना क्षेत्र की एक 21 वर्षीय युवती के नौकरी का झांसा देकर लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गैंगरेप मामले में तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, पुलिस ने कसी शिकंजा
बेलघाट में वर्ष 2025 में एक मंदबुद्धि महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की संगठित आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया।
रापतपुर के ग्रामीणों की आवाज़ रंग लाई: समस्याओं के बीच गांव पहुंचे BDO और ग्राम पंचायत सचिव, विकास कार्यों का किया निरीक्षण
रापतपुर के ग्रामीणों द्वारा सड़क, जलभराव, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर चलाए गए अभियान का असर दिखने लगा है। ग्रामीणों की मांग और स्थानीय स्तर पर लगातार उठाई गई आवाज़ के बाद BDO बेलघाट एवं ग्राम पंचायत सचिव ने गांव पहुंचकर समस्याओं का निरीक्षण किया। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही विकास कार्य धरातल पर शुरू होंगे।
रापतपुर निषाद टोला में बदहाल रास्ता और मूलभूत सुविधाओं का संकट, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
रापतपुर निषाद टोला में बदहाल रास्ता, बीच मार्ग में बंधी भैंसें, कीचड़ और खराब हैंडपंप से ग्रामीण परेशान हैं। हाल ही में तीन लोगों के निधन के बाद घाट पर स्नान की व्यवस्था को लेकर भी ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
बेलघाट सीएचसी में चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप, समाजसेवी रणवीर प्रताप शाही ‘चंचल’ ने विधायक से की कार्रवाई की मांग
बेलघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए समाजसेवी रणवीर प्रताप शाही ‘चंचल’ ने खजनी विधायक श्रीराम चौहान को शिकायत पत्र सौंपकर दोषी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई और स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित योग्य चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है। शिकायत में आरोप है कि समय पर उचित उपचार न मिलने से मरीज की स्थिति गंभीर हो गई।
पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भावुक हुईं ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक, क्षेत्रवासियों का जताया आभार
ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक ने अपना पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा और विकास के संकल्प को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही।
झीरझिरवा पुल के समीप सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने पर पीडब्ल्यूडी का आभार, समाजसेवी गुलाब सिंह ने जताया धन्यवाद
झीरझिरवा पुल के समीप क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुरू कर दिया है। समाजसेवी गुलाब सिंह ने विभाग के अधिशासी अभियंता एवं अधिकारियों का जनहित में तत्परता दिखाने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया।
