बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के भिसिया गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर घर में रखी ज्वेलरी, बर्तन, गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान के साथ एक हीरो स्प्लेंडर बाइक भी चोरी कर ले गए। परिजनों के अनुसार चोरी हुए सामान… Continue reading भिसिया गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, बाइक और जेवरात ले गए चोर
Author: admin
बेलघाट मंडल में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
बेलघाट मंडल में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मभूमि से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलश की कलश वंदन यात्रा निकाली गई। कुरी बाजार से शुरू हुई यात्रा बलुआ, पिपरसंडी, भरसी चौराहा होते हुए सोमपुर पहुंची। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
खेत में लगी झटका मशीन की चपेट में आने से 60 वर्षीय खूबलाल की मौत, बेलघाट में शोक
गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला में खेत में लगी झटका मशीन की चपेट में आने से 60 वर्षीय खूबलाल की मौत हो गई। वह खेत में लगी इलेक्ट्रिक फेंसिंग को देखने गए थे, तभी करंट की चपेट में आ गए
कम्हरिया घाट पर तेजी से बढ़ रहा सरयू नदी का पानी, स्थानीय लोगों ने सावधानी बरतने की दी सलाह
कम्हरिया घाट पर सरयू नदी का पानी तेजी से बढ़ने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार फेसबुक पर वीडियो और पोस्ट साझा कर लोगों को सावधान रहने की अपील की जा रही है।
15 साल बाद घर लौटा बेटा, पिता का हौसला आखिर जीत गया
गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र के जिगिनिया शाहपुर गांव निवासी 80 वर्षीय रामेनन का 15 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। वर्ष 2011 में मुंबई कमाने गए उनके बेटे विश्वनाथ साहनी बुधवार को परिवार के बीच लौट आए। ठेकेदार से विवाद के बाद विश्वनाथ मुंबई से निकल गए थे और बाद में कोलकाता की एक संस्था में उनका इलाज व देखभाल हुई। कोलकाता पुलिस, ईश्वर संकल्प संस्था और बेलघाट पुलिस की मदद से उनकी पहचान हुई और परिवार उन्हें वापस गोरखपुर ले आया।
बेलघाट में हत्या के प्रयास के आरोप में दंपति गिरफ्तार, दो डंडे बरामद
बेलघाट, गोरखपुर। थाना बेलघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में एक पुरुष और एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अपराधों पर अंकुश लगाने… Continue reading बेलघाट में हत्या के प्रयास के आरोप में दंपति गिरफ्तार, दो डंडे बरामद
कुरी बाजार-डाडेगांव सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, गड्ढे में गिरकर दो बाइक सवार घायल
बेलघाट क्षेत्र के कुरी बाजार से डाडेगांव जाने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और बारिश के पानी के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में गड्ढे में गिरकर संतकबीरनगर के दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क के स्थायी निर्माण की मांग की। सावन में कुलेश्वर नाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है।
शंकरपुर में नागपंचमी पर कबड्डी प्रतियोगिता, खिलाड़ियों का ब्लॉक प्रमुख ने बढ़ाया उत्साह
बेलघाट के शंकरपुर में नागपंचमी के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पूजा सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
एक दशक से अधिक समय से बदहाल बघाड़–रापतपुर बन्हा सड़क (बांध वाली सड़क), अब सर्वजन आवाज पार्टी ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान
बघाड़–टीकापुर–रापतपुर बन्हा (बांध की सड़क) एक दशक से अधिक समय से बदहाल है। सड़क की खराब हालत और यहां हो चुकी दुर्घटनाओं के बीच अब सर्वजन आवाज पार्टी ने 13 तारीख से सिसवा चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया है।
बेलघाट में 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, रणवीर शाही ‘चंचल’ जी ने की अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील
बेलघाट में 12 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे हनुमान जी मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। चंचल जी ने की अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील
